
रायपुर (वायरलेस न्यूज) धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता नहीं बची है। चुनाव अभियान में लोगों का आक्रोश देखकर कांग्रेस डरी हुई है इसलिए आनन-फानन में घोषणाएं कर रही है। साथ ही पुरंदर मिश्रा के ऊपर असली नक़ली उड़िया का दुष्प्रचार किया जा रहा है उन्हें पता होना चाहिए की श्री मिश्रा ने जितना उत्कल समाज के विकास के लिए कार्य किया है उससे छत्तीसगढ के उत्कल वासी बहुत खुश हैं। कांग्रेस ने कहा शराबबंदी करेंगे पर आज शराब ऑनलाइन मिल रही है, महिला उत्पीडन के मामलों में छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा है, राज्य की करीब एक लाख महिलाओं के लापता होने की सूचना है। कांग्रेस ने राज्य में वृद्धा पेंशन को 1500 रुपए करने का वादा किया था वह नहीं किया, महिला समूह के कर्ज माफी की बात कही लेकिन उन्होंने वह भी नहीं किया। भ्रष्टाचार कांग्रेस का प्रमुख एजेंडा है।
- प्रचार अभियान के क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सोमवार शाम डब्लूआरएस कॉलोनी में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सुना। केंद्रीय मंत्री ने कहा- रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार कमल फूल पर मुहर लगाकर अपने प्रत्याशी सेवाभावी-मिलनसार पुरंदर मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाएगी क्योंकि तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है। इस मौके पर सभा को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी संबोधित किया।

- स्वागत-अभिनंदन की औपचारिकताओं के बाद सभा अवसर पर हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला वर्ग के सम्मान को प्राथमिकता में रखकर काम किए जा रहे हैं। बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी हमेशा महिला आधारित रचना रही है। हमारी सरकार बनने पर हम महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए बहनों के बैंक खाते में पहुंचेगा, कुल 42 हजार करोड़ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचाएंगे। इसके साथ ही जिन ग़रीब लाभार्थियों का नाम आवास योजनाओं में आया है, उन्हें घर भी दिलाएंगे।
- कार्यक्रम अवसर पर आमजनों के साथ ही भाजपा के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी-कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

