● अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट पर भी पुलिस ने की जांच सख्त, सघन जांच के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे वाहन….
● जिले में प्रवेश के अंदरुनी रास्तों पर भी पुलिस की नजर, शांति और शुचिता के साथ चुनाव निपटाने प्रशासन व पुलिस तैयार…. *रायगढ़* । जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में मतदान को 3 दिन शेष रह गये हैं । जिसे लेकर प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में पूरा जोर-शोर लगा रहे हैं । प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदाओं को प्रभावित ना करें । इसे लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिला पुलिस ने अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट की निगरानी और कड़ी कर दी गई है । स्थैतिक निगरानी दल (SST Team) और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा वाहनों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है, जिले में प्रवेश के अंदरूनी मार्गों पर भी पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर निगाह रखे हुए हैं । चुनाव के लिए जिले में 27 कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की आ चुकी है जिन्हें विभिन्न थानाक्षेत्र में रूकवाया गया है । जिले में उपलब्ध अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सभी थानाक्षेत्रों में स्थानीय पुलिस बल एरिया डोमिनेंस के साथ जांच का दायरा बढ़ाया गया है । प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कर पुलिस बल सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है । किसी भी प्रकार के व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

