अमर अग्रवाल ने किया परिवार सहित किया मतदान, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार- अमर अग्रवाल
बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज) प्रदेश एवं बिलासपुर की शांति, सुरक्षा, सुशासन, विकास एवं आने वाले बेहतर कल के लिए भाजपा की जीत होगी, छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, उक्त बातें मिशन स्कूल में सपरिवार वोट डालने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कही। भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा बिलासपुर नेतृत्वहींन हो गया है ।5 साल में विधायक ने कोई काम नहीं किया,यहा अपराधो का बोलबाला है, यहां की संस्कृति तहस-नस हो गई है, पंद्रह वर्षों में भाजपा के कार्यकाल हुए विकास कार्यों का रखरखाव भी कांग्रेस सरकार नही कर पाई।पॉंच साल में शहर विधायक विकास की एक ईंट भी नही रख सके। शहर की जनता पॉंच वर्षों में विधायक द्वारा कराये गये विकास कार्यों को ढूंढते परेशान हैं, उनकी ही पार्टी के जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी विधायक पर काम नही करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। शहर की जनता यह सच जानती है और भारतीय जनता पार्टी को ही सभी वर्गों का चारों तरफ आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। डबल इंजन की सरकार होने से विकास तेजी से आगे बढ़ता है, सशक्त बिलासपुर हेतु विकास को पुनः पटरी पर लाने और बिलासपुर का वैभव पुनः वापस लौटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को निर्भीक होकर मतदान किया है।इस हेतु बिलासपुर के नागरिकों विशेष आभार एवं निर्वाचन कार्य में लगे हुए समस्त कार्मिकों का मतदान के महापर्व में अपना अमूल्य योगदान देते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए हृदय से बधाई। अमर ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है बिलासपुर वासी भा ज पा को सेवा का मौका देंगे। जिले की सभी सीटों में भी भारतीय जनता पार्टी का पक्ष में शानदार परिणाम आएंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

