🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मतदान केंद्र पर दिव्यांग मदताओं की मदद करते दिखे पुलिसकर्मी….महिला वोटर के दूधमुंहे बच्चे को संभालते अपनी ड्यूटी करते नजर आई महिला पुलिसकर्मी….

On: November 17, 2023 1:50 PM

*रायगढ़* । विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के मतदान दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी सामाजिक सरोकार की अहम जिम्मेदारी निभाते देखे गये । मतदान केंद्र क्रमांक 108 प्राथमिक शाला तेंदूमार में मतदान करने आई महिला अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर आयी थी । मतदान केन्द्र पर सुरक्षा ड्यूटी में लगी महिला आरक्षक मंगरीता पैंकरा को महिला मतदाता की मदद करते हुए उसके बच्चे को संभालने के साथ अपनी ड्यूटी करते देखा गया । वहीं अपने वोट का महत्व जानते हुए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे दिव्यांग मतदाताओं को सुरक्षाकर्मियों ने व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र ले जाने में मदद किया गया । अक्सर देखा गया है पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य में अग्रणी रहते है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment