प्रदेश की जनता ने दिखाई स्याही लगी उंगली…अगले पांच सालो तक सवाल पूछने का अधिकार है:- ओपी
रायगढ़ :-भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने आज धर्मपत्नी के साथ आयुर्वेदिक कार्यालय के मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान ओपी चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अमीर गरीब छोटे बड़े सबको मतदान का अधिकार होता है।इस महायज्ञ में सबकी आहुति आवश्यक है। मतदान के बाद दिन भर ओपी विभिन्न बूथों के भ्रमण पर भी रहे । शांति पूर्ण चल रहे मतदान का उन्होंने जायजा भी लिया।चुनाव पश्चात ओपी चौधरी ने लोक तंत्र के इस महायज्ञ की तैयारी के लगे समस्त सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के नेता, संगठन से जुड़े पदाधिकारीयो सहित कार्यकर्ता के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया ।जिनके अथक मेहनत परिश्रम से यह महायज्ञ पूरा हो पाया। रायगढ़ विधान सभा सहित प्रदेश की जनता को परिवार का हिस्सा बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ विधान सभा सहित प्रदेश की जनता जिस उत्साह उमंग के साथ प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक लोक तंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहुति डालने के लिए कतार बद्ध होकर प्रतीक्षा करती रहीं वह अभूत पूर्व है। आप सभी का उत्साह पूर्ण मतदान ही राजनीति में कार्य करने की असली ऊर्जा है। चुनाव के दौरान जाने अन जाने में हुई चूक के लिए स्वयं क्षमा प्रार्थी बताते हुए ओपी चौधरी ने कांग्रेस सहित सभी निर्दलीय प्रत्याशियों एवम उनसे जुड़े कार्य कर्ताओं के प्रति भी शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

