खालसा स्कूल के प्रकाश पर्व में पुरन्दर मिश्रा ने की शिरकत, दी शुभकामनाएं

रायपुर। ,(वायरलेस न्यूज) गुरुनानक जयंती के विशेष मौके पर रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सोमवार को देशभर में प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न आयोजन किए गए हैं, जिसमें खालसा स्कूल की परंपरा सालों पुरानी है। यहां हर साल बड़े स्तर पर गुरुनानक देव जी की जयंती विशेष रूप से मनाई जाती है। आज भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा को प्रकाश पर्व के इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
राजधानी के खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा का अध्यक्ष सुरेन्द सिंह छाबड़ा ने स्वागत किया। पश्चात मिश्रा ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरुनानक देव जी को नमन किया। बता दें कि इस बार देशभर में गुरुनानक देव जी की 554 वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रकाश पर्व के इस पावन पर्व पर पुरन्दर मिश्रा ने मौजूद सभी लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर खालसा स्कूल के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव तेजेन्द्र सिंह होरा व मंजीत सिंह सलुजा के अलावा कुलदीप सिंह चावला व गगन सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।
खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा के अलावा भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेजा, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

