विधान सभा में जन सेवा के लिए तन मन से समर्पित रहने की ओपी ने ली छत्तीसगढ़ी में ली विधायिकी की शपथ
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी भाषा में रायगढ़ की जनता के लिए तन मन से समर्पित रहने की शपथ लेते हुए कहा रायगढ़ की देव तुल्य जनता ने अपना अपार समर्थन देते हुए मार्गदर्शन देते हुए आशीर्वाद देते हुए मुझे पहली बार विधान सभा पहुंचाया है । इस हेतु सभी वरिष्ठ जनों कार्यकर्ताओ का आत्मीय रूप से आभार व्यक्त किया। शपथ के दौरान ओपी ने आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करने की बात भी कही। रायगढ़ के साथ साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास एवम समृद्धि के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए कृत संकल्पित रहने की शपथ ली।छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित रहेगा। ओपी ने पूरे विश्वास के साथ कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवम माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम सभी लोग मिल जुल कर विकसित एवम समृद्ध प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ का नव निर्माण करेंगे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

