साउथ बिहार ट्रेन में लाखों के सोने चांदी से भरा बैग एसी बोगी में छूटा सूचना पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ ने रायगढ़ में उतारा यात्री को किया सुपुर्द
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से ट्रेन छूटा लाखो के सोने चांदी के जेवरो भरा ट्राली बैग सूचना पर बल सदस्यों ने बैग को रखे बोगी के बर्थ से बरामद कर उसे आज पोस्ट में यात्री को बुलाकर सुपुर्द कर रेल सुरक्षा बल का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि आज दिनांक 21.12.2023 को मंडल सुनिक बिलासपुर से रेल मदद के माध्यम से सुचना प्राप्त हुआ कि गाडी संख्या 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच नं. एम-1 के बर्थ नं. 47 में लाल रंग का ट्रॉली बैग छुट गया है । प्राप्त सुचना पर रेल मदद में दिये गये मों.नं. 7509183070 में सम्पर्क करने पर यात्री नाम – विजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि वह राजेन्द्रनगर से ब्रजराजनगर तक यात्रा कर रहा था । जब गाड़ी ब्रजराजनगर आयी तो वे उतर गये और उनका बैग कोच संख्या एम-1 के बर्थ नं. 47 में छुट गया है। डयुटी में तैनात प्र.आ.एस.के. सिदार व प्र.आ.वाई.के. पटेल द्वारा उक्त कोच को अटेन्ड कर बैग को रेसुब पोस्ट रायगढ़ में सही-सलामत लाया गया एंव यात्री को सामान ले जाने कि सुचना दिया गया।
आज दिनांक 21.12.2023 को उक्त यात्री रेसुब पोस्ट आये और अपना नाम- विजय कुमार सिंह, पिता-भगवान सिंह, उम्र-34 साल , पता- सेक्टर -2 भिलाई, थाना-भट्टी, जिला-दुर्ग (छ.ग) मों.नं.7509183070 बताये और आगे बताये कि वह राजेन्द्रनगर से ब्रजराजनगर तक यात्रा कर रहा था । जब गाड़ी ब्रजराजनगर आयी तो वे उतर गये और उनका लाल रंग का ट्रॉली बैग कोच संख्या एम-1 के बर्थ नं. 47 में छुट गया । उक्त ट्रॉली बैग में गोल्ड नेकलेस,चैन,इयररिंग,सिल्वर पायल ज्वेलरी व शादी के कपड़े है जिसकी गोल्ड ,सिल्वर व कपड़ो की कुल कीमत 3,50,000/- रूपये है छुट गया था जिसे रेसुब पोस्ट रायगढ़ रखा गया है। यात्री से बात कर उनके अनुसार सही पहचान होने पर उपस्थित गवाहो के समक्ष सही-सलामत सुपुर्द किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा सामान प्राप्ति पश्चात रेलवे सुरक्षा बल के कार्य की प्रषंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

