सुशासन दिवस पर किसानों को कल मिलेगा दो साल का बोनस
मुख्यमंत्री बटन दबाकर करेंगे खाते में राशि का अंतरण
जिले के 62 हजार किसानों को मिलेगा197 करोड़ का बोनस
सभी ब्लॉकों में होंगे कार्यक्रम, तैयारियां पूर्ण
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 24 दिसंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन दिवस के मौके पर कल 25 दिसंबर को किसानों के दो साल का बकाया बोनस वितरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। बिलासपुर जिले के 60 हजार किसानों के खातों में 197 करोड़ रुपए जमा हो जायेगी। मुख्यमंत्री रायपुर से वीसी के जरिए बटन दबाकर राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे। बिल्हा के कुछ किसानों से वर्चुअली संवाद भी करेंगे। जिले की चारों ब्लॉकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुशासन दिवस व बोनस वितरण संबंधी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस राशि वितरण सामारोह का आयोजन हर विकासखंड में 25 दिसंबर 2023 को किया जायेगा। जिला बिलासपुर अंतर्गत चारों विकासखंड बिल्हा, तखतपुर, कोटा एवम मस्तूरी में सुशासन दिवस का आयोजन होगा। शासन के निर्देश अनुसार विकासखंड बिल्हा में विधायक श्री धरम लाल कौशिक , तखतपुर में विधायक श्री धर्मजीत सिंह , कोटा में विधायक बेलतेरा श्री सुशांत शुक्ला और मस्तूरी में विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस दिन कृषकों को पूर्व वर्ष 14-15 और 15-16 का शेष बोनस की राशि, जो 300/- प्रति क्विंटल है उनके खाते में अंतरित की जाएगी। बिल्हा, कोटा, तखतपुर और मस्तूरी चारो विकासखंड में लगभग 62000 कृषकों को लगभग 197 करोड़ रुपए उनके खाते में अंतरित होगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में शासन के निर्देश अनुसार सारी तैयारियां पूर्ण करा ली गई है। विकासखंड बिल्हा में धान मंडी प्रांगण, तखतपुर में धान मंडी प्रांगण, कोटा में खेल मैदान और मस्तूरी में मंडी प्रांगण में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी विकासखंड बिल्हा में कृषकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बोनस पाने वाले कृषकों को बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा।
पटेल/
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

