एम एल यादव को मिली शानदार कामयाबी कोचिंग रैक से बैटरी तांबा तार चोरी करने वाले जबलपुर के कबाड़ी के दुकान में छापे के बाद पांच लोग रेल सुरक्षा बल के हत्थे चढ़े।
अनूपपुर।बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क । आठ जनवरी को हरद रेलवे स्टेशन पर स्टेबल कोचिंग रैक में हुई बैटरी और तांबा तार चोरी होने की सूचनापर अपराध 02/24 दिनांक 03.01.24 RP(up) एक्ट में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरीत संपति बरामद करने में अनूपपुर रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने पोस्ट प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर प्रभारी निरीक्षक महादेव लाल यादव ने मीडिया को बताया कि रेसुब पोस्ट के अपराध क्र 02/2024 दिनांक 03.01.24 के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान दिनांक 06.01.2024 को निरीक्षक एम.एल.यादव, रे.सु.ब. पोस्ट अनुपपूर मातहत बल सदस्यों व अ.गु.शा./अनुपपूर के प्रभारी निरीक्षक बी.आर.सिंह व अन्य अधिकारी तथा बल सदस्यों के साथ मुखबिर की आसूचना के आधार पर जैतहरी के वार्ड नं. 07 जैन मंदिर के पास निवासरत अब्दूल रसूल वल्द-मो0 शमी के निवास पर पहुंचे जहां उससे पूछताछ में बताया कि, हरद रेलवे स्टेशन में खड़ी रेलवे कोच से चोरी में उसका भाई ईलाही व इलाही के मित्र शामिल है किन्तु अभी ईलाही कहां है इसका पता उसे नहीं है। ईलाही के मोबाईल नंबर 9111853748 का जिला पुलिस अधिक्षक से समन्वय कर VLR लिया गया। उसका लोकेशन कटनी में बड़गांव का होना पाया गया। रसूल को लेकर पूरी टीम के साथ बड़गांव के लिए रवाना हुए। जहां ईलाही खान वल्द-मो0शमी, उम्र-31वर्ष, निवासी-मेन मार्केट जैतहरी, जिला-अनुपपूर (म.प्र.) मिला और अपना अपराध स्वीकार किया। ईलाही खान से पूछताछ में उसने अपने साथियों राहुल सोनी, रोहित बसोड़, सन्नी सिंह व अन्य के साथ मिलकर हरद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेलवे कोचो से बैटरी व तांबा तार का केबल चुराकर जबलपुर स्थित कबाड़ी को बेचना स्वीकार किया। उसका स्वीकारोक्ती कथन दर्ज किया गया व उसकी निशानदेही पर जबलपुर स्थित ए.एन. ट्रेडर्स नामक कबाड़ दुकान पर पुलिस से समन्वय कर दिनांक 07.01.2024 को समय लगभग 16ः00 बजे दबिश दी गई। रेलवे संपत्ति खरीदने वाले नौषाद खान वल्द-सलीम, उम्र-40 वर्ष, निवासी-मकान नं. 506 नदी मोहल्ला इंदराना, तहसील-मंझौली, थाना-मंझौली, जिला-जबलपुर (म.प्र.) की पहचान की गई। आगे पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि, उसने ही रेलवे संपत्ति (बैटरी व तांबा तार) ईलाही खान से खरीदी है व उसे डिस्पोज करने जा रहा था। नोशाद खान के चोरित संपत्ति पेश करने पर मौके पर समस्त दस्तावेजी कार्यवाही पुरी कर जबलपुर से रवाना हुए। रास्ते में ही आसूचना प्राप्त हुई कि, पिकअप का ड्राईवर घर पर है अतः दबिश देने हेतु कोतमा रवाना होकर दिनांक 08.01.2024 को सुबह 06ः00 बजे कोतमा पहूंचे व पिकअप ड्राईवर के निवास पर दबीश दी गई जहां दिलीप वंसकार, पिता-श्रीरामलाल बंसोड़, उम्र-29 वर्ष, निवासी-वार्ड नं. 07 बनिया टोला, थाना-कोतमा, जिला-अनुपपूर (म.प्र.) मिला। आगे पूछताछ में उसने अब्दुल रसुल व उसके भाई ईलाही खान को पहचाना तथा अब्दुल रसूल तथा ईलाही खान ने भी उसे पहचाना। मौके पर पहचान पंचनामा तैयार किया व दिलीप बंसकार ने भी चोरित संपत्ति को ढोने व अपराध में सहभागिता देने का अपराध स्वीकार किया । अब्दुल रसुल के भी अपराध में संलिप्त होने की पुष्टि होने पर अब्दुल रसूल का स्वीकारोक्ती कथन दर्ज किया गया व दिलीप वसंकार ने बताया की चोरी में ईलाही का साला मो0 अब्दुल उर्फ अफजल भी शामिल था। मौके पर दस्तावेजी कार्यवाही कर पहले घटना स्थल का षिनाख्त कर पंचनामा तैयार किया गया व दिलीप वंसकार की निशानदेही पर मो. अब्दुल उर्फ अफजल के निवास पर दबीष दी गयी और पकड़ कर स्वीकारोक्ति कथन दर्ज किया गया। मौके का पंचनामा पर समस्त आरोपियों व गवाहो तथा जांच अधिकारी का हस्ताक्षर किया गया। मामले में अन्य कागजी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपियों को मय जप्तशुदा संपति दस्तावेज रेसुब पोस्ट अनुपपुर लाया गया संपूर्ण कारवाही सुनिश्चित कर माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशानुसार आरोपियों को नोटिस दे कर सशर्त छोड़ा गया। मामले में अभी भी 3 नामजद आरोपियों की धरपकड़ और पिक अप को पकड़ना शेष है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

