अवैध धान खपाने वालों पर अंकुश लगाने चेक किए जा रहे रायगढ़ के बॉर्डर चेकप्वाइंटस
विजिबल पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी एसडीओपी सभी कर रहे चेकिंग *रायगढ़* । धान खरीदी प्रक्रिया के समापन में महज कुछ दिन ही शेष हैं जिसके कारण अवैध धान परिवहन पर रोक राज्य के कृषकों और आमजन के हितों को सुरक्षा हेतु और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। राज्य शासन की मंशा अनुरूप विगत दिनों कलेक्टोरेट सभागृह में जिला कलेक्टर एवं एसएसपी रायगढ़ दोनो के द्वारा संयुक्त रूप से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों और राजस्व अमले को धान खरीदी प्रक्रिया को गलत तरीके से प्रभावित कर सकने वाले तत्वों और दीगर राज्य से अवैध धान खपाने के लिए परिवहन को इंटरसेप्ट करने के लिए सभी अंतर राज्यीय बॉर्डर्स पर चेक पॉइंट्स को सुदृढ़ करने निर्देशित किया गया था। सभी चेकप्वाइंटस पर संयुक्त रूप से खाद्य विभाग और पुलिस बल की तैनाती की गई है । पिछले कुछ दिनों से इन टीमों द्वारा काफी मात्रा में अवैध धन परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जप्ती कार्रवाई भी की गई है। पुसौर, जुटमिल, चक्रधरनगर, लैलूंगा बॉर्डर के लगभग सभी थानों द्वारा इस दिशा में कार्यवाही करते हुए कई क्विंटल अवैध धान वाहन सहित जप्त कर खाद्य विभाग को सुपुर्द किया गया है । इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी को बॉर्डर चेक पोस्ट पर और महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल और एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा अपने-अपने थानों की टीम के साथ विजिबल पुलिसिंग के तहत महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर चेकिंग की गई और बॉर्डर चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों से मिलकर उन्हें अलर्ट किया गया साथ ही ठंड के मद्देनजर उनके लिए व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रमुख रुप से पड़ोसी राज्य से सीमा साझा करने वाले राज्य थाना पुसौर, जुटमिल, चक्रधरनगर तमनार और लैलूंगा हैं, जहां बॉर्डर्स के प्रमुख मार्गों पर चेकपोस्ट एक्टिव किए गए हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

