🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप साथ वित्त मंत्री ओपी की विभागीय अधिकारियों से हुई चर्चा

On: January 16, 2024 7:13 PM

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप साथ वित्त मंत्री ओपी की विभागीय अधिकारियों से हुई चर्चा

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :-महानदी भवन, मंत्रालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान वन एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना, चरण पादुका योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट, वन प्रबंधन समितियां एवं सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही राजस्व वृद्धि हेतु वनोपज से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करने की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। लाइवलीहुड कॉलेज की सुविधाओं में विस्तार, गुणवत्ता में सुधार एवं प्लेसमेंट के प्रतिशत में बढ़ोतरी के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। बैठक के दौरान ही पंचायत स्तर पर माइक्रो एटीएम की व्यवस्था हेतु वित्तीय प्रावधान एवं पैक्स को सीएससी के रूप में विकसित किए जाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझावो पर भी सार्थक चर्चा हुई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment