बिलासपुर/लारा रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत एनटीपीसी लारा में समूहिक सुरक्षा वार्ता का आयोजन

श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी लारा द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2024 को समूहिक सुरक्षा वार्ता की अवसर पर संविदा श्रमिकों से वार्ता कर “सुरक्षा प्रथम” को पालन करते हुए सुरक्षित कार्य सम्पादन करने के लिए आह्वान किया । इस अवसर पर एनटीपीसी लारा में कार्य कर रहे लगभग 1000 संविदा श्रमिकों ने भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता को दर्शाया गया। ज्ञात हो एनटीपीसी लारा द्वारा जनवरी माह में यातायात सुरक्षा माह का पालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित सुरक्षा वार्ता में खास कर यातायात सुरक्षा के विषय में श्रमिकों को अवगत कराया गाय।
एनटीपीसी लारा में सुरक्षा को सर्वोपारी मानते हुए कार्य स्थल पर सुरक्षित कार्य सम्पादन करने के लिए सभी उपलब्ध उपाय किया जा रहा है। जिस के फल स्वरूप हाल ही में ऐसी कोई सूचिवद्ध दुर्घटना घटित नहीं हुआ है। इस अवसर पर कटिंग एवं वैल्डिंग कार्य में नियोजित संविदा श्रमिकों को वैल्डिंग आफ़रों का वितरण किया गया । सुरक्षा एक समूहिक कार्य है, जिसमें सभी का सहयोग की जरूरत होती है । इसी को ध्यान मे रखते हुए एनटीपीसी लारा में कार्यरत सभी संविदा श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं सुरक्षा मित्र बनाए गए है। कोई भी श्रमिक, किसी भी असुरक्षा की स्थिति में सूचित करनेवाले को पुरस्कृत किया जाता है। इस अवसर पर सभी सुरक्षा मित्रों को परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री एस के रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री एस के स्वाइन, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री रंजन कुमार, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), विभागाध्यक्षगण, कर्मचारी एवं बड़ी संक्षामें संविदा श्रमिक उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

