अभिनंदन समारोह: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विप्र समाज के नवनिर्वाचित विधायक का हुआ सम्मान
रायपुर।(वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा एवं पुरंदर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की रचना की गई है उसमे ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।
इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक प्रबुद्ध समाज है। राष्ट्र के निर्माण में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है और समाज को मजबूती देने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
समारोह को विधायकगण सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा एवं पुरन्दर मिश्रा ने भी संबोधित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ी विप्र समाज की तरफ से समाज के 51 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 5 लाख रूपए की राशि छात्रवृति के तौर पर दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

