नव दंपत्ति को राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल एवं रामलाल रौतेल ने दी शुभकामनाएँ

वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी के निवास पहुंचे रामलाल रौतेल

अनूपपुर / (वायरलेस न्यूज) मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री दिलीप जायसवाल , मप्र कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) , विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज द्विवेदी के निज निवास पर नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री जायसवाल सोमवार की शायं श्री द्विवेदी के जिला मुख्यालय स्थित निवास पर पहुंचे । उन्होंने श्री द्विवेदी के भतीजे अंकित एवं ऋषिता को दांपत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर कोल विकास प्राधिकरण के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामदास पुरी , श्री प्रेमचन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री हनुमान गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुनेश्वर पाण्डेय, श्री अजीत मिश्रा, श्री राजेश पयासी, श्री शिवरतन वर्मा, श्री अटल व्यौहार, श्री जितेन्द्र भट्ट के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

