भाई मेहरबान सिंग जी की मनाई गई मासिक वर्सी
बिलासपुर (, वायरलेस न्यूज) बिलासपुर जरहाभाटा सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में भाई साहेब मेहरबान सिंह जी की मासिक वर्षी अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर महान कीर्तन दरबार सजाया गया था एवं कल्याण से पधारे भाई मनोहर लाल जी एवं भाई जनरेल सिंग जी के द्वारा रात्रि 8:00 से 10:00 तक कथा सत्संग की अमृत वर्षा बरसाई गई .कथा में उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के महातम सुनाएं साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया इसके पूर्व दोपहर 12:00 बजे पंच प्यारों की सेवा करते हुए गुरु का प्रसाद वितरण किया गया तथा रात्रि में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों ने ग्रहण किया एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त की.कार्यक्रम के समापन में गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रमुख सेवादारी भाई साहेब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण के लिए अरदास की .इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार साहिब के सेवादारी सोनू लालचंदानी, डॉ.हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी, भोजराज नारवानी ,मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी ,विकास बजाज ,अनीता नारवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, राखी लदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, रमेश भागवानी, सुमित वाधवानी, रोशन एवं मंथन के अलावा अनेक श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

