गांव चलो अभियान के प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सम्मिलित हुई लोकसभा संयोजक और विधायक श्रीमती गोमती साय जी
रायपुर (वायरलेस न्यूज)छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी,गांव चलो अभियान के प्रदेश सहसयोंजक एवं विधायक श्री मोतीलाल साहू जी विधायक और संयोजक श्रीमती गोमती साय जी आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सम्मिलित हुई..

गांव चलो अभियान के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि गण गांवों मे जाने की तैयारी में है गांव चलो अभियान आगामी सात फरवरी से ग्यारह फरवरी तक चलेगा इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि 24घंटो के लिए गांवों के प्रवास में रहेंगे और गांव के प्रमुखों,वरिष्ठ जानों और विभिन्न समाज प्रमुखों से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमतों से जीत दिला के मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी।
गांव चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों गण मोदी जी के नेतृत्व में विगत दस वर्षो मे जो भी विकास कार्य हुए हैं जो भी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गरीब कल्याण योजना,युवा उत्थान कार्यक्रम,महिला सशक्तिकरण,किसानों का विकास और उत्थान के कार्यक्रम,देश की सुरक्षा,देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।
विधायक महोदया गोमती साय जी ने कहा हमारी पार्टी के रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी एक एक सदस्य करेगा और भारतीय जनता पार्टी सात लाख गांव मे जाने की तैयारी में है जिसमे भारतीय जनता पार्टी का नेता हो,बूथ प्रभारी ,नगरीय निकाय के कार्यकर्ता हो सभी कार्यकर्ता 24घंटे गांव में निवास करेगी और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगी ।गांव चलो अभियान महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान में प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार कि गारिब कल्याण योजनाओं को भी गांव मे पहुंचाएंगे जिससे लोगो मे सरकार की योजनाओ के लिए जागरूकता बड़ेगी जिससे वो इन योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

