सिंघोड़ा थाना प्रभारी अमित शुक्ला की टीम ने चेकिंग में बुलेरो से तस्करो से पकड़ा लाखो का गांजा⚜️
⚜️ 50 किलोग्राम गांजा के साथ 06अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
⚜️ बोलेरो वाहन के छत पर बने विशेष चेम्बर से 50 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा द्वारा आज दिनांक 05/02/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था.
चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है एक सिल्वर कलर की बोलेरो कार क्रमांक MP 09 FA 1779 को रोका गया जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना नाम मानसिंह राजपूत पिता कालू सिंह राजपूत उम्र 34 साल साकिन मकान नंबर 32 वार्ड नंबर 11 ग्राम देहरिया थाना सुसनेर जिला शाजापुर मध्यप्रदेश,मुकेश मालवी पिता प्रभूलाल मालवी उम्र 26 साल साकिन मकान नंबर 116 वार्ड नंबर 09 ग्राम देहरिया थाना सुसनेर जिलाशाजापुर मध्यप्रदेशú मोहनलाल जमादार पिता मोतीलाल जमादार उम्र 57 साल साकिन ग्राम देहरिया थाना सुसनेर जिला शाजापुर मध्यप्रदेश 04- नटवर कावल पिता बालूसिंह कावल उम्र 27 साल साकिन बोरखेडी थाना सुसनेर जिला शाजापुर मध्यप्रदेश – पीरूलाल पुजारी पिता मोतीलाल पुजारी उम्र 37 साल साकिन मकान नंबर 38 वार्ड नंबर 09 ग्राम डोंगरगांव थाना सुसनेर जिला शाजापुर मध्यप्रदेश प्रेमसिंह राजपूत पिता रोड सिंह राजपूत उम्र 31 साल साकिन साकिन ग्राम देहरिया थाना सुसनेर जिला शाजापुर मध्यप्रदेश का रहने वाला बताये.जिन्हे पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे दोनो के जबाब मे भिन्नता पाये जाने से कडाई से पूछताछ करने पर बोलेरो कार क्रमांक MP 09 FA 1779 के छत मे बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा रखकर परिवहन करना स्वीकार किया जिसकी तलाशी लेने पर50 पैकेट मे कुल 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ रखा मिलने से आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर
के कब्जे से 50 पैकेट मे भरा हुआ कुल50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।
किलोग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमती
करीबन 2500000 रूपये।
घटना मे प्रयुक्त घटना मे प्रयुक्त एक सिल्वर कलर की बोलेरो कार क्रमांक MP 09 FA 1779 जिसका इंजन नंबर GA84K13827 कीमती 300000 रूपये।
06 नग मोबाईल कीमती 51000 रूपये नगदी रकम 5000 रूपये कुल जूमला कीमती 2856000 रूपये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंघोडा अमित शुक्ला, सउनि लक्ष्मण साहू आरक्षक क्रमांक 799 बीरेन्द्र बाघ, 517 रोहित सिदार, 894 मधुमंगल साहू का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

