कोरबा (वायरलेस न्यूज़) अखिल भारतीय वैश्विक के क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कोरबा जिला अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई है। ज्ञातव्य हो कि इनकी नियुक्ति ट्रस्ट की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय संजीव सिंह क्षत्रिय द्वारा की गई है।
श्री ठाकुर की नियुक्ति पर राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह बैस ने कहा कि सुरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अपने क्षेत्र में समाज हित, और क्षेत्र में समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए इन्हें ट्रस्ट के कोरबा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जा रहा है। अपेक्षा की जाती है कि वे अपने संगठन की जिम्मेदारी लेकर अपने कार्य से निश्चित ही ट्रस्ट की गरिमा में बढ़ोतरी करेंगे।उन्होंने जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर से शीघ्र ही अपने जिला कार्यकारिणी का गठन कर जिले में सक्रिय होने हेतु निर्देश दिया है।
श्री ठाकुर की नियुक्ति पर जिले भर के गणमान्य एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कोरबा जिला अध्यक्ष पद काफी महत्वपूर्ण, दायित्व व जिम्मेदारी वाली पद सौंपी गई है ।जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय संजीव सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह बैस जी के द्वारा दिये गये पद की गरिमा बढ़ाते हुये निष्ठा,कर्मठता समर्पित मन, से अपने पद एवं ट्रस्ट की गरिमा मर्यादा को अग्रेसर करते हुऐ अपने पद का कार्यवाहन (उत्कृष्ट कार्य )करते आगे बढूंगा।
मित्रों एवं शुभचिंतकों की शुभकामनाएं है कि
संगठन को मजबूत बनाए और समाज हित के लिए अग्रसर रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

