🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरसींवा से भटक कर रायगढ़ आये बालक को जूटमिल पुलिस की सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द…..

On: February 12, 2024 4:27 PM

सरसींवा से भटक कर रायगढ़ आये बालक को जूटमिल पुलिस की सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द…..

*रायगढ़* । कल दिनांक 11.02.2024 को सरसीवा, जिला बलौदाबाजार में रहने वाला 09 साल का यांशु अपने घरवालों को दादी के पास रायगढ़ में रहूंगा कह कर अकेले ही रायगढ़ के लिए निकल गया । यांशु के माता पिता को यह आभास नहीं था कि सचमुच में यांशु रायगढ़ चला जावेगा । शाम तक यांशु बस्ती में नहीं दिखने पर उसके माता-पिता यांशु को गांव, बस्ती में खोजबीन किये, नहीं पता चलने पर आज सुबह थाना सरसीवा में जाकर पता बालक के लापता होने की सूचना दिये । थाना प्रभारी सरसीवा द्वारा अपने स्टाफ को गुम बालक की पतासाजी में लगाकर थाना प्रभारी जूटमिल को सूचना दिया गया । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा सारंगढ़, सरसींवा की ओर से आने वाली बसों पर निगाह रखने अपने स्टाफ को निर्देशित किया गया । आज सुबह गुम बालक यांशु ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैण्ड के पास जूटमिल पुलिस को मिला । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा थाना सरसींवा और बालक के परिजनों को बालक के सकुशल मिल जाने की सूचना दिया गया । बालक के परिजनों के थाना आने पर उनके सुपुर्द बालक यांशु को किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment