🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे.की दो परियोजनाओं बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर एवं भिलाई में 50 मेगावाट रेलवे सोलर पावर प्लांट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया

On: February 24, 2024 3:28 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबन्धित हैं

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 24 फरवरी’ 2024) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दिनांक 24 फरवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़' कार्यक्रम को संबोधित किया । प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्दघाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया । ये परियोजनाएँ सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबन्धित है । प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में रेल बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए 303 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाईओवर का लोकार्पण किया । प्रधानमंत्री भिलाई में 280 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 50 मेगावाट का रेलवे सोलर पावर प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित किया । भिलाई में रू. 280 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित रेलवे सोलर पावर प्लांट की क्षमता 50 मेगावाट है । यह सोलर प्लांट प्रतिवर्ष 106 मिलीयन यूनिट सोलर ऊर्जा का उत्पादन करेगा । इसके माध्यम से सौर ऊर्जा द्वारा रेल गाड़ियों का परिचालन, ग्रीन इनर्जी : क्लीन इनर्जी के संकल्पना का विकास, कार्बन डायऑक्साइड के उत्सर्जन में प्रति वर्ष 86000 टन की कमी तथा जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में यह सोलर पावर प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । इसके साथ ही यह सोलर पावर प्लांट भारतीय रेल की ऊर्जा आवश्यकता की आपूर्ति के साथ-साथ राजस्व की भी बचत करेगी । बिलासपुर से उसलापुर के मध्य रु. 303 करोड़ की लागत से 10.5 कि.मी. लंबी रेल ओवर रेल फ्लाइओवर का निर्माण किया गया है । यह फ्लाइओवर मुंबई हावड़ा मेन लाइन पर अवस्थित है एवं हावड़ा से कटनी की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण रेलवे लाइन को यह सीधे जोड़ती है । इस फ़्लाइओवर से सेक्शन की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ मेन लाइन के ट्रेफिक को स्मूथ बनाने में मदद मिलेगी तथा इसके माध्यम से ट्रेनों की गति बढ़ेगी तथा उनको गंतव्य तक पहुँचने में कम समय लगेगा । इसके साथ ही बिजली ताप घरों को होगी कोयले की तीव्र आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी जिससे आर्थिक विकास में वृद्धि के साथ साथ रोजगार की संभावनाएं भी प्रबल होगी । इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने “विकसित भारत : विकसित छत्तीसगढ़” के अंतर्गत अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया ।


Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment