बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 27 फरवरी 2024) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कम्पनी लिमिटेड बिलासपुर के तत्वाधान में राइज बैडमिंटन एकेडमी, मानिकपुर रोड़ धूमा बिलासपुर में अंतरक्षेत्रीय विद्युत पॉवर कंपनीज बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में पुरूश, महिला एकल, डबल, ओपन तथा टीम इवेंट के विभिन्न मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में पॉवर कंपनी की 10 टीम हिस्सा ले रहीं है, जिनमें मेजबान बिलासपुर क्षेत्र, राजनांदगांव क्षेत्र, दुर्ग क्षेत्र, जगदलपुर क्षेत्र, अम्बिकापुर क्षेत्र, रायपुर सेंट्रल, रायपुर क्षेत्र, कोरबा पूर्व, कोरबा पष्चिम एवं मड़वा की टीम षामिल हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद बिलासपुर क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर के कर कमलों से किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री धर ने न्यायधानी मे सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल केवल हमारे शरीर को केवल गति ही नही देता है, बल्कि मन मस्तिश्क को त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करता है। उन्होने सभी खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम भावना से खेलें। प्रदेष स्तर पर आयोजित पॉवर कंपनीज के इस प्रकार के आयोजनों से अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच आपसी समझ एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खेल मे हार जीत का क्रम सदैव चलता रहता है खिलाडी हार से निराश ना हो, अपितु अगले मैच मे अपना उत्कृश्ट प्रदर्षन कर हार को जीत में बदले। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मुख्य अभियंता श्रीमती कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता श्री सी.एम.बाजपेयी, श्री अमर चौधरी, श्री सुरेश जांगडे़ कार्यपालन अभियंता श्री राजेश चौहान, प्रशासनिक अधिकारी श्री दीपक तिग्गा तथा केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्री ईष्वर राव, राइज बैडमिंटन एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती धनवंती खत्री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात् खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने हेतु शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री धर एवं कार्यपालक निदेशक सह रायपुर टीम के खिलाडी श्री तुली ने सभी टीमों के मैनेजर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री मुकेश माथुर ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

