कर्ज लेने संबंधी उमेश पटेल के बयान पर गोमती का पलटवार
रायगढ़,:-भाजपा की सरकार बनने पर कर्ज लेने संबधी कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए पत्थल गांव विधायक गोमती साय ने कहा विष्णु साय देव साय की सरकार ने तीव्र गति से मोदी की गारंटी को पूरा किया है उससे कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों उठ रहा है। क्या उमेश पटेल नही चाहते कि मोदी की गारंटी के तहत किसानों को उनका बकाया बोनस दिया जाए। क्या किसानो को 3100 रुपए क्विंटल का मूल्य दिया जाए गरीबों को आवास दिया जाए या फिर महतारी वंदन योजना के तहत मातृत्व शक्ति को हर माह एक हजार रुपए की राशि दी जाए। आदिवासियो के चेहरे पर खुशी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रही है। भाजपा की जीत से छत्तीसगढ़ की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। उमेश पटेल की इस बयान बाजी को भी आदिवासी नेत्री गोमती साय ने राजनैतिक अपरिपक्वता बताया। पिता से विरासत में मिली गद्दी को संभालने वाले उमेश पटेल को सत्ता जाते ही जनता की याद आ रही है। पांच साल से जनता भूपेश सरकार कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से हलाकान हो चुकी थी इस वजह से जनता ने प्रदेश के विकास के लिए मोदी की गारंटी को सही मानते हुए भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया । आम जनता ने कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र से मुक्ति के लिए भाजपा की चुना है। रमन सरकार के दौरान झीतम घाटी हत्याकांड पर जांच की मांग करने वाली कांग्रेस सत्ता आने पर जांच तक नही करा पाई। जनता यह जानना चाहती है कि उमेश पटेल मंत्री रहते पिता के हत्या के मामले में जांच क्यों नही करा पाए ? पूर्व मंत्री उमेश पटेल द्वारा प्रदेश में हो रही ऐसीबी एवम इओडबल्यू की कार्यवाही पर सवाल उठाये जाने को बचकाना निरूपित करते हुए गोमती साय ने कहा ये वही जांच एजेंसीया है जो भूपेश सरकार के दौरान निष्पक्ष कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही थी लेकिन विष्णु देव साय की सरकार के दौरान ईमानदारी से कार्यवाही देख कांग्रेसियों के पेट में दर्द उठ रहा हैं। सत्ता के आड़ में भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस अब जांच एजेंसियों पर सवाल उठा कर दबाव बनाना चाहती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

