🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विद्युत कंपनी ने मनाया लाइनमैन दिवस,बिलासपुर क्षेत्र के 10 लाइन कर्मियों को किया सम्मानित दुर्घटना रहित कार्य ही पहली प्राथमिकता- मुख्य अभियंता

On: March 5, 2024 5:18 PM



बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 05 मार्च 2024) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र, द्वारा तिफरा स्थित कल्याण भवन में लाईनमैन दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न मैदानी कार्यालयों में कार्यरत 60 लाइनकर्मी उपस्थित हुये। जिन्हे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
लाइनमैन दिवस के अवसर पर तिफरा स्थित कल्याण भवन में एक दिवसीय सम्मान समारोह एवं दुर्घटना रहित कार्यशैली विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा वृत्त, बिलासपुर वृत्त एव नगर वृत्त बिलासपुर के मैदानी स्तर पर कार्यरत लाईन कर्मी उपस्थित हुये। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक ने मैदानी अमले को सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज रॉड आदि का उपयोग करते हुए कार्य करने के साथ ही सुरक्षा उपकरणों की नियमित तौर से जांच करने एवं खराब होने पर उन्हे तत्काल बदलने के निर्देश दियेे। सुरक्षा उपकरणों के सुरक्षात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से बताते हुए कर्मचारियों के द्वारा किस प्रकार इनका उपयोग करना है इसकी जानकारी दी गई।
बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर ने कर्मियों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही श्री धर ने कहा कि ज्यादातर हादसे कर्मियों की छोटी-छोटी लापरवाही से होते हैं, इसलिए बचाव के साधनोें का पूरा उपयोग करते हुए ही बिजली का कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा सुरक्षा का मूलमंत्र है, कि एक सेफ्टी जोन बनाकर कार्य करें। साथ ही समस्त तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों एवं उपायों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिये। विद्युत सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतों को समझकर तथा पालन करके ही विद्युत संबंधी दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी कर्मचारियों द्वारा अपने सुरक्षा संबंधित अनुभव एवं कार्य के दौरान आने वाले परेशानियों को भी साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर क्षेत्र अंतर्गत मैदानी स्तर पर कार्यरत 10 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगड़े कार्यपालन अभियंता श्री एच.के.मंगेशकर सहायक अभियंता श्री गिरीश श्रीवास्तव एवं प्रकाशन अधिकारी मुकेश माथुर उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment