12 मार्च को सवेरे 9 बजे एयरपोर्ट पर शुभारंभ समारोह
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 11 मार्च 2024) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 मार्च को रायपुर से वीसी के जरिए शामिल होकर बिलासपुर से नई दिल्ली एवं बिलासपुर से कोलकाता सीधी विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभांठा, बिलासपुर में सवेरे 9 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी तथा बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परदेशी धु्रवंशी शामिल होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

