बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज) भिलाई के बहुचर्चित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड के दो दोषियों को उच्च न्यायालय बिलासपुर ने दोषमुक्त कर दिया है। जिला न्यायालय ने मामले के दो आरोपित विकास जैन और अजीत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं एक अन्य आरोपित विकास जैन की पत्नी किम्सी जैन को दुर्ग न्यायालय ने पूर्व में ही दोषमुक्त कर दिया था।
जिला न्यायालय ने इस मामले में 10 मई 2021 को फैसला सुनाया था। जिला न्यायालय के फैसले को दोनों आरोपितों ने बिलासपुर उच्च न्यायालय में चुनौती थी। उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं रविद्र कुमार अग्रवाल ने की। आरोपितों की ओर से उच्च न्यायालय में प्रकरण की पैरवी करने वाले अधिवक्ता अनिल तावड़कर/उमा भारती साहू ने बताया कि यह पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर टिका हुआ था।
अभियोजन पक्ष सुनवाई के दौरान घटना की कड़ियों को जोड़ नहीं पाया। जिसका लाभ आरोपितों को मिला। वहीं अभिषेक मिश्रा के पिता आई.पी. मिश्रा ने किम्सी जैन की रिहाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। किम्सी के मामले में उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय के फैसले को उचित ठहराते हुए आई.पी. मिश्रा के आवेदन को खारिज कर दिया।
यह था मामला
शंकराचार्य ग्रुप आफ कालेज जुनवानी के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा कॉलेज के मर्डर की गुत्थी 9 नवंबर 2015 को अपने घर से निकला था। 10 नवंबर 2015 को दुर्ग के जेवरा चौकी अभिषेक मिश्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 22 दिसंबर 2015 को पुलिस ने संदेह के आधार पर स्मृति नगर निवासी विकास जैन, उसके चाचा अजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 23 दिसंबर 2015 को पुलिस ने स्मृति नगर निवासी अजीत सिंह के मकान स्थित परिसर में अभिषेक के शव को बरामद किया। 24 दिसंबर 2015 को विकास की पत्नी किम्सी जैन को भी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.19पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह 20 अप्रैल को*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं अध्यक्षता गोविंद शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) रहेंगे*
Uncategorized2026.04.19अक्षय तृतीया पर प्याऊ सेवा का बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के हाथों शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत..
Uncategorized2026.04.19श्रम विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को संबल* *“योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से श्रमिकों के जीवन स्तर में आया व्यापक सुधार”*
Uncategorized2026.04.19इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 श्री जपजी साहेब का अखंड पाठ का भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह जी ने आरंभ किया


