(वायरलेस न्यूज नेटवर्क अमित मिश्रा संपादक ) कुरुक्षेत्र से शालू जिंदल है भाजपा की पहली पसंद
बिजनेस टाइकून नवीन जिंदल की धर्मपत्नी शालू जिंदल के BJP ज्वाइन करने और कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास फिलहाल जोरशोर से चल रहे हैं।

उसके रणनीतिकारों की नजर में नवीन जिंदल की जगह उनकी पत्नी शालू जिंदल पर दाव लगाना ज्यादा सही रहेगा।
शालू जिंदल रसूखदार जिंदल फैमिली की बहू और कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल की पत्नी हैं। आखिर क्यों इनके नाम पर विचार किया जा रहा है वजह है तो है क्या? हाल ही में नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सीएम का पदभार संभाला। वो कुरुक्षेत्र से ही सांसद थे।
अब इस सीट पर किसे टिकट थमाया जाएगा, इसे लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया। सैनी की सीट पर उन्हीं की तरह के कद्दावर की तलाश एक शख्सियत पर रुकी और वो हैं शालू जिंदल। काफी लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और रसूखदार परिवार की बहू। कांग्रेसी परिवार की सबसे मुफीद उम्मीदवार। इंतजार सिर्फ शालू जिंदल की हां का है।
गौरतलब है कि जिंदल परिवार का कुरुक्षेत्र सीट से पुराना नाता है। यहां से नवीन जिंदल लगातार दो बार (2004 और 2009) लोकसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश जिंदल ने हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) के टिकट पर यहां से 1996 में जीत हासिल की थी।
जिंदल फैमिली से फिलहाल कोई भी लोकसभा सांसद नहीं है। नवीन जिंदल ने 2019 में ही ऐन मौके पर कांग्रेस से लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बीच कई बार उनके और उनकी मां के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई गईं। स्थानीय मीडिया में खबर जोरो शोरों से सुर्खियां बटोर रही है। कुरुक्षेत्र स्थित जिंदल हाउस में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। 2019 से कुरुक्षेत्र और करनाल स्थित जिंदल हाउस लगभग बंद पड़े हैं।
जिंदल परिवार का कुरुक्षेत्र सीट से पुराना नाता है। नवीन जिंदल लगातार दो बार (2004 और 2009) लोकसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश जिंदल ने हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) के टिकट पर यहां से 1996 में जीत हासिल की थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

