रेल सुरक्षा बल गोंदिया नागपुर की संयुक्त एव गुप्तचर टीम ने 6 लाख से ऊपर का सोना बरामद किया आरोपी हुआ गिरफ्तार
गोंदिया। वायरलेस न्यूज नेटवर्क । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर सीआईबी गोंदिया और नागपुर की विशेष टीम ने दिनांक-* 28 मार्च 24 को गाड़ी संख्या 12809 में एक व्यक्ति नाम अमीरूल पिता हसन शेख उम्र 32 वर्ष निवासी मजदूर चौक जोशी पेठ जलगांव महाराष्ट्र को चोरित कुल 97.880 ग्राम सोना धातु के साथ पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल किया है। रेल सुरक्षा बल गुप्तचर शाखा गोंदिया प्रभारी निरीक्षक अनिल पाटिल और रेल सुरक्षा बल गुप्तचर शाखा नागपुर प्रभारी निरीक्षक नंदबहादुर ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि कल दिनांक 28.03.2024 को अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक अनिल पाटील के नेतृत्व मे सीआईबी टीम रेल अधिनियम ड्राईव एवं प्री ईलेक्शन चेकिंग के मद्येनजर गोंदिया से रवाना होकर तुमसर स्टेशन मे तैनात थे इस दौरान समय लगभग 12.35 बजे सीआई बी नागपुर के प्रभारी निरीक्षक नंद बहादुर एवं मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर से वाट्स अप के माध्यम से एक संदिग्ध व्यक्ति नाम अमिरूल हसन शेख के फोटो के साथ सुचना प्राप्त हुई कि गाडी़ संख्या 12809 हावडा़ मुंबई मेल एक्सप्रेंस मे उक्त संदिग्ध व्यक्ति करीबन 250 ग्राम सोना चोरी कर साथ ले जा रहा है। सुचना प्राप्त होते ही सीआईबी गोंदिया के सउनि एस.एस. ढोके एवं आरक्षक नासीर खान द्वारा उक्त गाडी़ तुमसर आगमन पर प्राप्त हुलिये के आधार पर गाडी़ मे सघन चेंकिंग अभियान चलाए। इस दौरान तुमसर से तिरोडा़ के मध्य प्राप्त हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति उक्त गाडी़ के एस-1 कोच के पास हाथ मे दो बैग क्रमशः 01) काले रंग का पिट्ठु बैग जिसमे सफेद रंग से अंग्रेजी मे safari लिखा है तथा 02) ग्रे रंग का कपडे़ का हैंड बैग लिये दिखाई दिया। जिसे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम उपरोक्त अनुसार बताया तथा अधिक पुछताछ मे बताया की वह जलगांव महाराष्ट्र मे संजु वर्मा नामक व्यक्ति के सोने आभुषण की दुकान मे कार्य करता है। बताया जिसे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर की सुचना के आधार पर उचित जांच हेतु रेसुब पोस्ट गोंदिया को सुचित कर कार्यरत उप निरीक्षक सी.के.पी. टेंम्भुर्णीकर, प्रधान आरक्षक आर.रायकवार एवं उपस्थित बल सदस्यो की सहायता से उक्त गाडी़ समय लगभग 13.40 बजे प्लेटफार्म नंबर 04 पर गोंदिया आगमन पर संदिग्ध व्यक्ति को उतारकर अधिक पुछताछ करने पर उक्त के द्वारा बताया गया की वह उक्त दुकान मे कच्चे सोने से आभुषण बनाने का कार्य करता है, अंदाजन पांच से छः दिन पुर्व संजु वर्मा द्वारा लगभग 202 ग्राम शुद्ध सोना (बिस्कीट) उसे आभुषण बनाने हेतु दिया गया था, जिसमे से बरामद सोने के अतिरिक्त लगभग 90 ग्राम सोने को उक्त ने अपने परिचीत व्यक्ति नाम कलाम, खेतु शर्मा तथा एक व्यक्ति का नाम याद नही किंतु उक्त तीनो व्यक्तियो को वह अच्छी तरह से जानता पहचानता है एवं उनके मोबाईल नंबर भी उसके पास उपलब्ध है को बेचना बताया। तथा बरामद उक्त सोना धातु को अपने घर दुर्भावनापुर्वक लेकर जाना स्वीकार किया। जिस पर विधीवत सरकारी पंचो के समक्ष उसके पास मौजुद दो बैगो को चेक कर इंनवेन्ट्री पंचनामा तैयार किया गया तथा विशेषज्ञ को बुलाकर बरामद धातु का परीक्षण कराया गया। जिसमे अंगझड़ती पंचनामा अनुसार 1) 24 कैरेट सोना -93.280 ग्राम, बिस्किटनुमा टुकडे़ जिसपर अंग्रेजी मे एक टुकडे़ पर छत्तीसगढ रिफाइनरी 50 ग्राम तथा दुसरे पर 100 ग्राम फाइन गोल्ड 99.90 ग्राम लिखा हुआ है। (2)लेडिज अंगुठी 01 नग -3.230 ग्राम, (3) चैन लॉकेट 01 नग- 0.700 ग्राम (786),लिखा हुआ (4) कच्चा सोना – 0.670 ग्राम कुल वजन-97.880 ग्राम (कुल बाजार कीमंत 6,45,177/-रूपये) विषेशज्ञ के अनुसार। 02) 01 नग मोबाईल विवो कंपनी मॉडल नंबर एस/01 जिसका आईएमईआई नंबर 865010046397819/ 865010046397801 है एवं उसमे एअरटेल कपंनी कि सीम नंबर 9833128265 लगी है। 3. एक नग युटीएस टिकट नंबर यु एफ क्यु 59607980 जलगांव से हावडा़ तथा दिनांक 28.03.2024 तथा एक ईएफटी नंबर बी-0686354. बरामद हुई। बरामद चोरित संपत्ति का कुल वजन -97.880 ग्राम तथा कुल कीमत रू. 6,45,177/- विषेशज्ञ द्वारा परीक्षण कर प्रमाणीत किया गया उपरोक्त के सबंध मे शहर पुलिस निरीक्षक जलगांव से समन्वय करने पर उनके द्वारा पकडे़ गए उक्त विषयांकित व्यक्ति के विरूद्ध तहत अपराध क्रमांक 76/24 धारा 306 भादवि दिनांक 28.03.24 के त हत अपराध पंजिबद्ध करना बताकर, सुरक्षीत अभिरक्षा मे रखने तथा शहर पुलिस जलगांव निरीक्षक द्वारा उक्त व्यक्ति को सुपूर्द लेने हेतु टीम रवाना करने हेतु पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है। इस सबंध मे मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर को विस्तुत रिपोर्ट से अवगत कराए जाने पर महोदय द्वारा विधीवत कार्यवाही कर पकडे़ गए व्यक्ति को अग्रीम कार्यवाही एवं शहर पुलिस उपस्थित होने तक बरामद चोरित संपत्ति के साथ रेसुब पोस्ट गोंदिया मे अभिरक्षा मे रोके रखने हेतु निर्देषित किया गया जिस पर पकडे़ गए उक्त विषयाकित व्यक्ति मय दस्तावेज तथा बरामद चोरित संपत्ति अंगझड़ती पंचनामा अनुसार सीआईबी गोंदिया एवम नागपुर द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही कर सुपुर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

