रायपुर. (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा, शराब घोटाला, कोयला घोटाला मामले में एसीबी जांच में तेजी आई है. eow को जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है. 29 मार्च से 2 अप्रैल तक जेल में बंद आरोपियों से ACB/EOW की टीम जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दे दी है.
एसीबी 29 मार्च से दो अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रकरणों में पूछताछ करेगी. प्रवर्तन निदेशालय ईडी की विशेष अदालत में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. इन आवेदनों में जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ की मांग की गई थी. शराब घोटाला, महादेव सट्टा एप और कोयला घोटाला मामले में आवेदन अदालत में राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने पेश कर विशेष न्यायाधीश से आग्रह किया कि ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में अपराध दर्ज किया है. विवेचना में आरोपितों से पूछताछ की आवश्यकता है. ईडी की विशेष अदालत ने एसीबी की ओर से पेश आवेदन को स्वीकार करते हुए जेल में निरुद्ध आरोपितों से पूछताछ की अनुमति दी है.
इन आरोपियों से होगी पूछताछ
जिन विचाराधीन कैदियों से पूछताछ होनी है उनमें शराब घोटाला मामले में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल हैं. एसीबी से संकेत मिले हैं कि इन मामलों में विचाराधीन बंदियों से पूछताछ के बाद एसीबी की कार्यवाही आगे बढ़ेगी.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न

