रायपुर (वायरलेस न्यूज)प्रदेश में गर्मी धीरे धीरे अपने पूरे शबाब में पहुंच चुका है और दोपहर की प्रचंड गर्मी अब लोगों को झुलासने की ओर बढ़ते जा रही है आने वाले दिनों में इसका प्रकोप और भी बढ़ेगा । स्कूलों में अब केवल वही बच्चे जा रहे हैं जिनकी परीक्षाएं शेष हैं फिर वह चाहे लोकल एग्जाम दे रहे बच्चे हो या ओपन एग्जाम ।

सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन का कार्य जारी है । इधर शिक्षक स्कूलों में पूर्व की तरह ही निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं लेकिन 1 अप्रैल से शाला संचालन का समय बदल जाएगा हालांकि इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पृष्ठांकन किया हुआ पत्र जारी कर देना था जो की एकाध जिले को छोड़कर अभी तक नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही वह जारी हो जाएगा ऐसी उम्मीद है क्योंकि 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव गौरव द्विवेदी द्वारा जारी किया गया स्थाई आदेश आज भी लागू है और उसमें किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं हुआ है ऐसे में वही आदेश लागू होगा जिसके अनुसार 1 अप्रैल से शालाएं सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेगी । आपको बता दें कि सचिव ने यह पत्र जारी करते समय अन्य सभी पुराने आदेशों को अधिक्रमित करते हुए यह स्थाई आदेश जारी किया था इसका सीधा सा मतलब यह है कि यह कोई एक सत्र के लिए नहीं बल्कि आने वाले सभी सत्र के लिए जारी किया गया आदेश था । देखें आदेश की प्रतिलिपि
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

