RPF टीम को रेलवे स्टेशन में लावारिस हालात में मिले 12 बच्चें, पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा
दुर्ग। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में 12 बच्चों को रेलवे पुलिस ने रेस्क्यू किया है. ये बच्चे लावारिस हालात में पाए गए. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित बालाजी गुरुकुल के बच्चे हैं. सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच है. इन बच्चों को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया है. फिलहाल हैदराबाद और बिलासपुर के कुछ परिजनों से पुलिस ने सम्पर्क कर दस्तावेज प्रस्तुत कर बच्चों को ले जाने के लिए दुर्ग बुलाया है.
दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिले इन बच्चों में असम, नागालैंड और छत्तीसगढ़ के बच्चे शामिल हैं. रेलवे पुलिस के अनुसार, आरपीएफ टीम रविवार को स्टेशन में सर्च कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-4 पर बैठे बच्चों पर उनकी नजर पड़ी, जिनके साथ कोई पेरेंट्स नहीं थे. बच्चों से पूछताछ करने के बाद बच्चों को स्टेशन के कमरे में लाया गया और अफसरों को इसकी सूचना दी गई.
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित बालाजी गुरुकुल के छात्र हैं और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस से दुर्ग पहुंचे हैं. उनको अंबिकापुर में होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लेना है. इन बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई नहीं था. ऐसे में जवानों ने बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से आश्रय गृह भेज दिया है.
RPF दुर्ग के प्रभारी एसके सिन्हा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि, ये बच्चे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं. इनमें 3 बच्चे झारखंड, 2 नागालैंड, एक असम और 6 बच्चे छत्तीसगढ़ से हैं. प्रदेश के 6 बच्चों में 3 रायगढ़, 1-1 पेंड्रा, बलौदा बाजार और जशपुर के शामिल हैं. अफसरों का कहना है कि बिलासपुर से कुछ परिजन दुर्ग पहुंच रहे हैं. सभी दस्तावेजों के जांच के बाद उन्हें बच्चों को सौंप दिया जाएगा.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

