कलेक्टर ने टीएल बैठक में की चुनाव तैयारियां एवं लंबित मामलों की समीक्षा
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 01 अप्रैल 2024) कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में चुनाव तैयारियां सहित विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक काम को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरमी बढ़ने के साथ आग लगने की संभावित घटना के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने को कहा है। श्री शरण ने आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इस बाबत आम जनता में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 विशेष मतदान केन्द्र होंगे। इनमें महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 संगवारी मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), 5 युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित बूथ और 1 दिव्यांग मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने संबंधित एआरओ को इनका चयन कर आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी आवश्यक व्यवस्था बनाकर इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है। मतदान केन्द्रों कीे दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए ताकि मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में दिक्कत न हो। मतदान कराने वाले कर्मचारियों का चयन भी रैण्डमाईजेशन के जरिए कल 2 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक विधानसभा वार प्रथम प्रशिक्षण भी स्थानीय स्तर पर दिया जायेगा। कलेक्टर ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को भी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री शरण ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौत के कुछ मामलों में अत्यधिक विलंब किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और इन पर टीएल में समीक्षा के लिए प्रकरण दर्ज करने को कहा है। व्यापार बिहार स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं इलाज की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

