🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई

On: April 2, 2024 5:15 AM

वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल भाजपा में शामिल


बिलासपुर/रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) शहर के वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल ने आज भाजपा की विधिवत सदस्यता ले ली है । भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। गणेश अग्रवाल संघ परिवार से जुड़े स्वर्गीय पिता जगदीश अग्रवाल के बेटे है। पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में ख्याति अर्जित की है राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अखबारों में लेखन से जुड़े रहे। राजनैतिक समीक्षक रहे गणेश अग्रवाल पिछले तीन सालो से भाजपा के लिए लेखन का कार्य कर रहे है। प्रधान मंत्री मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने आज स्थानीय विधायक मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में विधिवत भाजपा प्रवेश ले लिया हैं । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने गणेश अग्रवाल के भाजपा प्रवेश का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment