🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पटेल एवं कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

On: March 9, 2021 4:55 PM

रायगढ़, 9 मार्च2021/अध्यक्ष जिला पंचायत श्री निराकार पटेल तथा कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट कैम्पस से जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये। यह प्रचार रथ पूरे माहभर जिले का भ्रमण करते हुये गांव-गांव में लोगों को योजना के साथ जल संरक्षण का संंदेश देगा। इस मौके पर एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई श्री संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के सभी 1407 गांवों में हर घर को नल से जल दिये जाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत 66 रेट्रोफिटिंग, 68 सिंगल विलेज योजना एवं 279 सोलर आधारित नल-जल योजनाओं के जरिये लगभग 30 हजार 438 घरों में नल कलेक्शन प्रदान किये जायेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इसके लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ कर दिया है। पहले चरण के 85 करोड़ 45 लाख रुपये के कार्यों के लिये टेंडर जारी कर दिये गये है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment