(अयोध्या से लौट कर अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
बिलासपुर। 16 अप्रैल को जिले से 1008 भक्तों को अयोध्या ले जाकर रामलला का दर्शन कराने वाले फिल ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण झा की श्रद्धालुओं के बीच ही नही बल्कि समाज में भी जोरदार सराहना हो रही है। समाजसेवी द्वारा की गई व्यवस्था में एक दिन पहले बस और कारों से निकले श्रद्धालु बुधवार रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रयागराज पहुंचकर संगम स्नान किया उसके बाद अयोध्या जिले में भव्य रूप से स्थापित श्री रामलला के सभी ने दर्शन किए। हनुमान गढ़ी जाकर भगवान हनुमान के भी सभी ने दर्शन प्राप्त किए।
17 अप्रैल 2024 रात्रि भोजन के बाद अयोध्या से बिलासपुर के लिए सभी ने प्रस्थान किया। 18 अप्रैल 2024 रात्रि 10:30 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में सभी 1008 भक्तों की टोली भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद सकुशल पहुंच गई। बिलासपुर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि
तीन दिनों की इस यात्रा में भक्तों को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा नहीं हुई।भक्तों ने कहा कि जगह जगह पर नाश्ता,भोजन के अलावा रुकने ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। बड़े पैमाने
पर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं को खासकर रामनवमी के दिन बहुत आसानी से भगवान के दर्शन हो गए ये सबसे बड़ी बात है। यह सब फिल ग्रुप के मैनेजमेंट और भगवान की कृपा एवं आशीर्वाद का ही प्रतिफल है। पत्रकारों को उन्होंने बताया कि श्री झा और उनकी टीम हर एक श्रद्धालु की चिंता करते रहे। खाने पीने से लेकर आराम और व्यवस्था पर उन्होंने कोई कमी नही की।
राम मंदिर निर्माण के प्रथम रामनवमी के अवसर पर किसी निजी संस्था या व्यक्ति के द्वारा 1008 भक्तों को पूरी सुविधा और देखरेख के साथ दर्शन कराना देश में पहला माना जा रहा है जिसके लिए सभी श्रद्धालुओं ने प्रवीण झा को श्रवण कुमार कहा और उनकी पूरी सेवा टीम को इसका श्रेय दिया है। इस दौरान प्रेस क्लब में मौजूद फिल ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी प्रवीण झा ने देश के कोने-कोने मे रहने वाले सभी संपन्न राम भक्तों से इसी तरह की सुविधा देकर कमजोर और गरीब तबके के श्रद्धालुओं को यात्रा कराकर भगवान श्री राम का दर्शन कराने की अपील की है ताकि ऐसे लोगों को भी इसका लाभ मिले जो कभी सुविधायुक्त दर्शन की कल्पना तो छोड़िए वहां तक पहुंचने की उम्मीद भी नहीं करते। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्य रूप से प्रवीण झा की टीम में शामिल श्रद्धालु रामप्रताप सिंह,उचित सूद,ललित पुजारा,मुकेश झा,दिव्यांश झा,प्रणव विश्वकर्मा,प्रफुल्ल शर्मा, विकास केजरीवाल,अजीत पंडित,ए.के. कंठ,चंद्र किशोर प्रसाद,रोशन सिंह,संतोष सिंह, सनी गिरी, शैलेंद्र सिंह,संतोष चौहान,शुभम राय, शैलेश पांडे, निहारिका त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, सागर साहू एवं अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

