लोकसभा चुनाव 2024 विशेष अभियान……….. भाटापारा का व्यापारी 7: 50 लाख कैश के साथ रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम के हत्थे चढ़ा
रायपुर। वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने कल सोमवार को एक व्यक्ति को कैश 7.50 lakh( 7:30 लाख) रुपये के साथ पकडनें अहम कामयाबी हासिल की है
रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी वायरलेस न्यू नेटवर्क उसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल सोमवार दिनाँक 22 अप्रैल 2024 मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंदिर हसोद टास्क टीम की प्रभारी तरुणा साहू के सहयक उप.निरीक्षक नरेंद्र और प्रधान आरक्षक बी एल यादव द्वारा गाडी संख्या 22815 एर्नाकुलम एक्स्प्रेस से आये यात्रियों को प्लेटफॉर्म 01 में जांच के दौरान कर बाहर जाते हुए एक व्यक्ति को सीढ़ी के पास रोका गया नाम पता पूछने पर महेश पंजवानी पिता भोजमल पंजवानी उम्र 45वर्ष निवासी महाशक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार ( छत्तीसगढ़) बताया उसके पास रखे काले रंग बैग के बारे में पूछने पर बैग में कैश होना बताया और कैश ₹750000 ( सात लाख पचास हज़ार )होना बताया उक्त कैश ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त जानकारी अविलंब वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया जहां अविलंब उडन दस्ता विधान सभा रायपुर उत्तर क्षेत्र के उडनदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम को जानकारी दिया गया। उक्त सूचना पाकर उडनदस्ता टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में पहुंचकर उक्त कैश ₹750000 को उपस्थित गवाहों के समक्ष गिनती कर मौके पर उडनदस्ता कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया। तथा जप्ती एवं कार्यवाही की सूचना डिप्टी डायरेक्टर आयकर 2 नया रायपुर को मेल के माध्यम से सूचित किया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

