हंसिका मौर्य ने बढ़ाया गुरुजनों का मान , परिजनों का सम्मान
रायगढ़ । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं । पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा बच्चे उत्तीर्ण हुए और छात्राओं ने फिर से बाजी मार ली । रायगढ़ भी इसका अपवाद नहीं रहा । यहां भी छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर परिणाम लाया है । शहर के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल , बोईरदादर में कक्षा 10 वीं की छात्रा हंसिका मौर्य ने शानदार रिजल्ट हासिल कर ना केवल अपने परिजनों का सम्मान बढ़ाया है , बल्कि अपने शिक्षकों और विद्यालय का नाम भी रोशन किया है । शिक्षिका मंजुलता मौर्य और कांग्रेस के पूर्व पार्षद राजकुमार मौर्य की सुपुत्री हंसिका मौर्य ने विज्ञान के अलावा सभी विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त किया है । विज्ञान में A2 ग्रेड है , वहीं गणित में हंसिका ने 100 में 100 नंबर हासिल कर परिजनों को गौरवान्वित किया है । कुल प्राप्तांक 94.83 प्रतिशत है । हंसिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षकों को दिया है । पढ़ाई को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए हंसिका ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर रखा था । हंसिका का मानना है कि सेल्फ स्टडी से ही अच्छे अंक प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है। हंसिका ने सेल्फ स्टडी में टॉपर्स टेक्नो स्कूल के अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी कामयाबी का बड़ा कारण बताया । टॉपर्स टेक्नो स्कूल के निदेशक अमरजीत मिश्रा का विशेष रूप से आभार जताते हुए हंसिका ने बताया कि गणित विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल करने के पीछे अमरजीत सर के गाइडेंस की मुख्य भूमिका रही । हंसिका का लक्ष्य अमरजीत सर के मार्गदर्शन में जे ई ई क्रैक कर कंप्यूटर साइंस में उच्च शिक्षा प्राप्त करना है । हंसिका अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिना समय गंवाए अभी से तैयारी शुरू कर चुकी है । हंसमुख, मिलनसार और जहीन हंसिका एक शानदार नृत्यांगना भी है और इस क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल करने की ख्वाहिशमंद है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

