🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रक की ठोंकर से घायल हुये मां-बेटे को छाल राइनो पहुंचाई अस्पताल

On: March 11, 2021 5:29 PM

रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 11.03.2021 के दोपहर करीब 13.40 बजे छाल राइनो को ग्राम देउरमाल के पास ट्रक द्वारा मोटर सायकल चालक को ठोंकर मार दिये जाने पर आहतों को सहायता पहुंचे के लिये *रोड़ एक्सीडेंट* का इवेंट मिला था । इवेंट समय में राइनो ईआरवी वाहन में आरक्षक सूरज साहू एवं वाहन चालक शरद भारद्वाज मौके पर पहुंचे । राइनो स्टाफ को जानकारी ग्राम फुटहामुड़ा लैलूंगा निवासी हलधर राठिया पिता इतवार सिंह राठिया (उम्र 22 वर्ष) अपनी मां जनमत राठिया (उम्र 55 वर्ष) को मोटर सायकल में बिठाकर छाल ला रहा था कि ग्राम देऊरमाल के पास ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल ए 5201 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये इनके मोटर सायकल को पीछे से ठोंकर मारकर एक्सीडेंट किया है । राइनो स्टाफ द्वारा तत्काल दोनों आहतों को शासकीय अस्पताल छाल ले गए उपचार हेतु भर्ती कराये । आहत हलधर को ज्यादा चोट नहीं आया है, उसकी मां के सिर में चोटें आई है , स्थिति सामान्य है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment