🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुष्कर्म के आरोपी को #घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर

On: March 11, 2021 5:34 PM

रायगढ़(वायरलेस न्यूज़)।दिनांक 10.03.2021 को थाना घरघोड़ा में दर्ज दुष्कर्म के आरोपी को आज दूसरे दिन ही घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी है । जानकारी के अनुसार बीते रोज थानाक्षेत्र की महिला *ग्राम बरौद के रहने वाले किर्तन राठिया पिता लोहर साय राठिया (उम्र 26 वर्ष)* पर डरा धमकाकर बलात संभोग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पीड़िता बताई कि दिनांक 05/03/2021 की रात्रि घर से बाहर दिशा मैदान के लिये निकली थी, वहां किर्तन राठिया अचानक आकर पकड लिया और जंगल ले जाकर मारने-पीटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया, उसके डराने-धमकाने से महिला भयभीत थी । घटना के संबंध में अपने पति को बताई और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 55/2021 धारा 376,506 भादंवि दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment