आरएसएस के पदाधिकारी दिनेश मिश्रा जी भी रहे उपस्थित।
कोटा– (वायरलेस न्यूज) करगीरोड कोटा में आर एसएस के पदाधिकारी वासुदेव रेड्डी ने कोटा में देवर्षि नारद जयंती पर किया आयोजन जिसमे प्रमुख वक्ता के रुप मे वरिष्ठ पत्रकार आर डी गुप्ता जी को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया था संघ में उपस्थित पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
आरएसएस बिलासपुर से श्री दिनेश मिश्रा जी बिभाग प्रचार प्रमुख जी ने आरएसएस के गठन से लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जोर दिया।
साथ ही प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित आर डी गुप्ता जी ने श्रष्टि के रचयिता ब्रम्हा जी के मानस पुत्र देवर्षि नारद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीनों लोकों में देवताओं के प्रमुख सूचनातंत्र के रूप में सृजन का कार्य नारद जी ने किया आदि पत्रकार के रूप में भी नारद जी जाने जाते है।
नारद जी के चित्र पर मुख्यातिथि आर डी गुप्ता जी और वरिष्ठ भाजपा नेता बेंकट लाल अग्रवाल जी, श्री दिनेश मिश्रा जी,वासुदेव रेड्डी जी ने पुष्पगुच्छ चढ़ा कर आरती उतारकर कार्यक्रम की सुरुवात की।
वेंकट लाल अग्रवाल संरक्षक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा, दिनेश मिश्रा जी विभाग प्रचार प्रमुख, वासुदेव रेड्डी जिला जागरण पत्रिका प्रमुख, नीरज पांडे बिलासपुर नगर सोशल मीडिया, पंकज पांडे जिला सोशल मीडिया, अमन प्रकाश विभाग प्रचारक, अजय सूर्यवंशी जिला प्रचार प्रमुख, गोविंद कौशिक संघ प्रचारक, गौतम गुप्ता सह प्रचार प्रमुख, प्रियंक सक्सेना सेवा प्रमुख, प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार हरिभूमि, सुलेश पांडे मंडल महामंत्री कोटा, आदित्य मानिकपुरी सेवा सह प्रमुख, विष्णु गुप्ता व्यवसायिक, रमेश भट्ट पत्रकार, साकेत शुक्ला पत्रकार, राम सजीवन गुप्ता व्यवसाइक, संदीप मिश्रा युवा पत्रकार, आदि बहुत से कार्यकर्तागण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब


