🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे.महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया बंद पड़े जन आहार को जल्द से जल्द खोलने का दिया निर्देश

On: June 6, 2024 9:21 AM

महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज 06 जून 2024) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा दिनांक 05 जून 2024 को बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, अन्य विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय सहित मंडल के शाखाधिकारी भी उपस्थित थे। महाप्रबंधक द्वारा प्लेटफार्म 06 से प्लेटफार्म नं 01 तक पूरे प्लेटफार्म परिसर का निरीक्षण कर जायजा लिया गया | इस दौरान उन्होने प्लेटफार्म 06 की लंबाई बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये | यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बंद पड़े जन आहार को जल्द से जल्द खोलने का निर्देश आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को दिये | यात्री प्रतीक्षालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने मातृत्व सुविधा हेतु उपलब्ध कराये गए बेबी फीडिंग कार्नर में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये जिससे माताओं को अपने नवजात शिशुओं को आराम से स्तनपान कराने की बेहतर सुविधा प्राप्त हो | एटीवीएम में फैसिलिटेटर की नियुक्ति जल्द से जल्द करने का निर्देश भी उन्होने दिया ताकि रेलयात्री इनकी मदद से अनारक्षित टिकट आसानी से प्राप्त कर सके | बिलासपुर स्टेशन में 435 करोड़ रुपए की लागत से होने वाली पुनर्विकास कार्यों के संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक व गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment