अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक से 192 पाव अंग्रेजी शराब जब्त….

On: June 6, 2024 9:32 AM
Follow Us:

अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

(वायरलेस न्यूज 06 जून ) रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के दिये निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कल शाम कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर एक काले रंग के होंडा स्कूटी में एक युवक भारी मात्रा में शराब रखकर लाखा से उर्दना की ओर जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टाफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मेन पर लाखा डेम नहर के पास घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया । संदेही अपना नाम देवब्रत प्रधान पिता व्योमेश प्रधान उम्र 18 वर्ष साकिन बेलादूला श्रीराम कालोनी रायगढ, हाल मुकाम मोदीनगर बोईरदादर थाना चकधरनगर जिला रायगढ़ बताया जिसके रखे तीन बैग में 162 पाव (180ml) गोवा स्पेशल व्हिस्की, 30 पाव पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 34.560 ब्लक लीटर शराब कीमती ₹27,360 मिला । युवक देवब्रत प्रधान द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई समाधानकारक वाब और कागजात पेश नहीं कर पाने से कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी देवब्रत प्रधान से अवैध शराब और एक बिना नंबर काला रंग होंडा एक्टिवा स्कूटी कीमती ₹90,000 रुपए कुल ₹1,17,360 की अपराध में जप्ती कर आरोपित देवव्रत चौहान पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 337/2024 धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक उत्तम सारथी और मनोज पटनायक शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment