अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बृहस्पति बाज़ार का सब्ज़ी महल का मॉडल फेल है,सब्ज़ी के सड़ने की संभावना ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता,सरकार विचार करे—शैलेश पांडेय

On: June 6, 2024 9:44 AM
Follow Us:

कर्ज में डूबे व्यापारियों को बुलडोज़र का डर सता रहा है- शैलेश पांडेय

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने आज बृहस्पति बाज़ार जाकर सब्ज़ी व्यापारियों से भेंट किया,जिसमे अध्यक्ष श्री अनुराग केशरवानी ने बताया कि सब्ज़ी बाज़ार के नये मॉडल से बड़ी दिक़्क़तें आने वाली है क्योंकि बंद वातावरण में हवा पानी की कमी रहेगी जिससे सब्ज़ियाँ जल्दी सड़ सकती है जिससे व्यापारियों और जनता दोनों को नुक़सान हो सकता है।इसके अतिरिक्त व्यापारियों ने यह भी कहा कि पार्किंग बहुत थोड़े ही वाहनों के लिए है जिसमे 165 बाइक और 35 कार रखी जा सकती है और व्यापारियों की संख्या सात सौ से भी अधिक है।

सरकार के अधिकारी कुछ भी लिखित जवाब व्यापारियों को नहीं दिये है जिससे व्यापारियों में संशय की स्तिथि भी बनी हुई है,कभी किसी अधिकारी ने कहा की चबूतरे निशुल्क देंगे और कभी किसी अधिकारी ने कहा की चबूतरे शुल्क सहित देंगे,क्या सच है कोई लिखित जवाब नहीं दिया।

पूर्व विधायक से व्यापारियों ने कहा कि अधिकतम व्यापारी कर्ज में डूबे हुए है और एसे में कहीं सरकार का बुलडोज़र चल गया तो उनकी रोज़ी रोटी और परिवार का क्या होगा।क्योंकि इमलीपारा व्यापारियों के ऊपर पहले ही सरकार बुलडोज़र चला चुकी है और चटिडीह सब्ज़ी बाज़ार एसे ही बीजेपी सरकार ने उजाड़ दिया था जिससे आजतक छोटे व्यापारी परेशान है और भटक रहे है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment