एनटीपीसी लारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2024

बिलासपुर/लारा (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी लारा में विश्व पर्यावरण दिवस-2024 पौधरोपण अभियान और शपथ ग्रहण समारोह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह सभी कर्मचारी, पदाधिकारी और प्रेरित महिला समिति की सदस्य, सीआईएसएफ कर्मी और बालिका सशक्तीकरण मिशन की प्रतिभागी लड़कियों ने मैत्री नगर टाउनशिप के अंदर आयोजित वॉकथॉन में हिस्सा लिया। श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई। श्री रंजन ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस के महत्व और एनटीपीसी किस तरह पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहा है, इस बारे में समझने के लिए एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) का संदेश को सभी कर्मचारियों के जानकारी एवं व्यवहार के लिए पाठ किया गया।
बाद में सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण करके सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी लारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। प्लांट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मैत्री नगर परिशर में आधुनिक मियावकी पद्धति के माध्यम से घाना जंगल बनाया जा रहा है। जल सरंक्षण के लिए वर्षा जल सरंक्षण एवं संवर्धन व्यवस्था किया गया है, साथ ही प्लांट से एक भी बूंद जल बाहर न निकले शून्य जल निस्कासन पद्धति अपनाया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

