🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कॉप आफ द मंथ फरवरी 21 रायगढ़ : शिकायत सेल प्रभारी टी.आई. कौशल्या साहु, थाना प्रभारी खरसिया सुमंत राम साहू एवं चौकी प्रभारी खरसिया नंदकिशोर गौतम बने

On: March 12, 2021 4:37 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ।पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा माह फरवरी-2021 के कॉप आफ द मंथ का पुरस्कार शिकायत शाखा, पुलिस कार्यालय रायगढ़ की प्रभारी निरीक्षक कौशल्या साहु, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू एवं चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम को दिया गया है ।

निरीक्षक कौशल्या साहु जिनके द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजनता एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किए जाने के अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया जा रहा है । साथ ही वरिष्ठ टी.आई. कौशल्या साहू द्वारा उनको सौपे गए कार्यों को लगनपूर्वक समय पर पूर्ण किया जाता है जिसे देखते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हें माह फरवरी का *कॉप आफ द मंथ* पुरस्कार दिया गया है ।

इसी क्रम में माह फरवरी में थाना खरसिया क्षेत्रान्तर्गत घटित “शिवांश अपहरण” मामले में पूरी रेस्क्यू टीम को इसी माह डीजीपी महोदय द्वारा इन्द्रधनुष पुरस्कार दिया गया है । एसपी रायगढ़ द्वारा भी “कॉप आफ द मंथ” में इस बहुचर्चित सफलता को स्थान देते हुये निरीक्षक सुमंत राम साहू, थाना प्रभारी खरसिया एवं उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम चौकी प्रभारी खरसिया को पूरी रेस्क्यू टीम की ओर से कॉप मंथ का पुरस्कार दिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment