अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जगदलपुर मेडिकल कालेज का नाम बदलवाना ओछी मानसिकता का परिचायक – बाफना

On: March 12, 2021 4:49 PM
Follow Us:

जगदलपुर 12 मार्च 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
बस्तर में स्व. बलीराम कश्यप मेडिकल काॅलेज सह अस्पताल का नाम बदलने के काॅग्रेस सरकार के फैसले को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरना प्रारंभ कर दिया है। संबंधित मामलें पर भाजपा नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने अपना कड़ा रूख अख्तियार करते हुए बयान जारी करके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

पूर्व विधायक बाफना ने कहा है कि, बस्तर के जनमानस की सेवा में अपना पूरा जीवन खपा देने वाले स्व. दादा बलीराम कश्यप जी के इतिहास को मिटाने एवं उन्हें अपमानित करने के लिए ही काॅग्रेसी सरकार के द्वारा इस प्रकार का निंदनीय फैसला लिया गया है।ढाई वर्ष के कार्यकाल में इस सरकार के पास अपने किये गए कार्यों पर गर्व करने लायक कोई उपलब्धि ही नहीं है इसलिए अपनी घटिया एवं ओछी मानसिकता का परिचय दिया है इस कांग्रेस सरकार ने।

मेडिकल काॅलेज सह अस्पताल का नाम परिवर्तन करने का आदेश बहुत ही शर्मनाक है। रही बात महेन्द्र कर्मा जी की, वे स्वयं दादा बलीराम कश्यप जी के कार्यों के मुरीद थे। ऐसा नहीं है कि, भाजपा स्व. महेन्द्र कर्मा जी के नाम का विरोध कर रही है। भाजपा जितना सम्मान स्व. दादा बलीराम कश्यप जी का करती है उतना ही सम्मान भाजपा के लिए स्व. महेन्द्र कर्मा जी का भी है। क्योंकि स्व. महेंद्र कर्मा जी भी बस्तर के जनमानस की आवाज विधानसभा हो या लोकसभा में पूरी दमदारी के साथ उठाते रहे हैं लेकिन आज इस विकास विरोधी काॅग्रेस सरकार के फैसले एवं बस्तर के तथाकथित काॅग्रेसी नेता जिन्होंने नाम परिवर्तन करने की सिफारिश की है आज ऐसे इनके जनप्रतिनिधियों की घटिया सोच से खुद स्व. कर्मा जी को भी निश्चित ही शर्मिदंगी महसूस हो रही होगी।

भाजपा स्व. महेन्द्र कर्मा जी के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं है लेकिन मेडिकल काॅलेज का नाम परिवर्तन करने से यह कतई न समझे की इस मामलें में भाजपा और उसके समस्त कार्यकर्ता मूक दर्शक बने रहेंगे। जितनी जल्दी हो सके प्रदेश सरकार इस बात को समझ लें, भाजपा स्व. दादा बलीराम कश्यप जी का अनादर बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से लेकर सदन तक यदि लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो इसके लिए भाजपा पीछे नहीं हटेगी।

यदि सरकार को स्व. महेन्द्र कर्मा जी की स्मृति को बनाए रखने के लिए कुछ करना ही है तो सरकार को अपने बजट से बस्तर में एक नए अस्पताल की स्थापना कर उसका नामकरण स्व. महेन्द्र कर्मा जी या फिर अपने अन्य नेताओं के नाम पर करके उन्हें श्रद्धांजली दे सकते है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment