🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोयला शॉर्टेज के संबंध में ट्रेलर मालिक संघ के सदस्यों ने दिया एस. ई.सी. एल. और नाप तोल विभाग को ज्ञापन

On: June 13, 2024 9:59 AM

पिछले 3 माह से काटा खराब होने की वजह से 300 से 700 किलोग्राम का हो रहा हर गाड़ी में शॉर्टेज

रायगढ़। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रायगढ़ जिला में ट्रेलर मलिक कल्याण संघ के सदस्य आज तकरीबन 50 की संख्या में एस. ई.सी. एल.मुख्यालय रायगढ़ पहुंचे और मुख्य प्रबंधक के नाम एक पत्र साकेत के संबंध में दिए रायगढ़ जिला किला मलिक का कहना है कि पिछले तीन महीना से लगातार बरोद, बिजरी,जामपाली खदानों में 300 से 500 किलो का शॉर्टेज जा रहा है, बार-बार प्रबंधन से बात करने के बाद सभी एरिया के उप प्रबंधक अभी तक कोई हल नहीं निकाल पाए हैं जिस गाड़ी मालिकों को प्रतिमा प्रति गाड़ी करीब 15 से 20 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है संघ के सदस्यों में ज्ञापन देते हुए यह साफ-साफ कहा कि आगामी 10 दिनों में अगर एस.ई.सी.एल. कांटों का सुधार नहीं करता है तो मजबूरी बस हम जिले की सभी खदानों से डिस्पैच बंद कर देंगे,जिससे कोयले की आपूर्ति उद्योगों को नहीं हो पाएगी जिससे बिजली व्यवस्था बाधित होगी और इस सबका जिम्मेदार एस.ई.सी. एल.होगा।
संघ के पदाधिकारी का कहना है कि इसके पूर्व में भी हम तीन बार उप प्रबंधकों को पत्र देकर के कांटा दुरुस्त करने का निवेदन कर चुके हैं लेकिन खदान के कर्मचारी और मुख्य महाप्रबंधक की मिली भगत से कांटे में शॉर्टेज का खेल लगातार जारी है समझने वाली बात यहां यह होगी की प्रतिदिन जो 100 से 200 टन कोयला शॉर्टेज के रूप में बचाया जाता है वह आखिर जाता कहां है?? कोल इंडिया इस प्रकार की धनौली बरसों से करती चली आ रही है लेकिन अब तो हद ही हो गई है अगर यह समस्या जल्दी नहीं सुलझी तो जिले में एक बड़े आंदोलन किया शंका साफ-साफ दिखाई दे रही है।
संघ के संरक्षक सतीश चौबे ने कहा- आगामी 10 दिनो के अंदर काटा में अगर सुधार नहीं किया जाएगा तो जिले में एक बड़ा आदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एस. ई.सी. एल. की होगी।।

संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा लगातार पिछले 3 महीने से हम कोसीस कर रहे है की इस समस्या का हाल निकल जाएं,लेकिन इन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है,क्योंकि अधिकारियों के इस गड़बड़ का खामियाजा गाड़ी मालिक उठा रहे है क्योंकि शार्टेज के रूप में हर महीने एक बड़ा रकम काट लिया जाता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment