रायपुर : भीषण गर्मी के कारण शाला प्रवेश उत्सव एक सप्ताह आगे बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की चिन्ता को देखते हुए लिया फैसला
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 16 जून 2024)
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस तारतम्य में राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश रखने के निर्देश है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। 26 जून से ही शालाओं में प्रवेश के लिए उत्सवों का आयोजन होगा।
छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीट वेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के बड़ी संख्या में अभिभावकों का निवेदन आ रहे थे, जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब







