🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारे से बकरीद पर्व मनाने की अपील…..

On: June 16, 2024 4:24 PM

● शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारे से बकरीद पर्व मनाने की अपील…..

*16 जून, रायगढ़* । कल 17 जून को बकरीद पर्व मनाया जावेगा जिसे लेकर आज थाना कोतवाली में तहसील रायगढ़ लोमस मिरी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक ली गई। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली ने हर वर्ष की भांति कुर्बानी, त्याग और बलिदान के पर्व बकरीद को हंसी खुशी के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने कहा गया। उपस्थित समाज प्रमुखों ने शांति पूर्वक भाईचारे से पर्व मनाये जाने के अनुरूप बकरीद की नमाज नूर मस्जिद, जामा मस्जिद मधुबनपारा, जूटमिल मस्जिद , घड़ी चौक ईदगाह , चांदमारी ईदगाह में अदा किये जाने की जानकारी दी गई तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यव्यवस्था पर चर्चा किया गया । तहसीलदार रायगढ़ ने प्रशासन व पुलिस, नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्था समय पर पूर्ण किये जाने आश्वस्त किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर त्योहार के दिन ईदगाह में पर्याप्त पुलिस बल एवं पुलिस की निंरतर पेट्रोलिंग रहेगी बताये । समाज के शेख सलीम नियारिया, अफरोज डायमंड, शेख ताजीम, शेख अब्दुल्लाह, मो0 आरिफ,वसीम खान, अली अहमद साबरी, अब्दुल रहीम, अख्तर अली रिजवी, मोहम्मद नवाब, वजाद अली, मोहम्मद वसीम खान उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment