● जूटमिल पुलिस की तत्परता से भटके बच्चे मिले माता-पिता से, सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने के बाद परिजन पहुंचे थाने…
*18 जून रायगढ़* । आज दोपहर थाना जूटमिल में स्थानीय युवक दो छोटे बच्चे (उम्र करीब 02 और 03 साल) को मिट्ठूमुडा के पास मेन रोड में कड़कती धूप में रोते हुआ देखकर थाना जूटमिल लाकर टीआई मोहन भारद्वाज को गुम बच्चों के संबंध में जानकारी दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा गुम बालकों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुम बच्चों के वारिसान की पता तलाश के लिए सोशल मीडिया पर गुम बच्चों के डिटेल शेयर किया गया तथा जूटमिल पेट्रोलिंग दोनों गुम बच्चों वाहन में मिट्ठूमुडा और आसपास के वार्डों में ले जाकर बच्चों के वारिसान का पता लगा लगाया गया । बच्चों के परिजनों का पता नहीं चला । सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने पर एक महिला व पुरूष थाना जूटमिल पहुंचे और गुम बच्चों के माता-पिता होना बताये । थाना प्रभारी द्वारा उनका और बच्चों के आधार कार्ड से उनका पहचान किया गया और पूछताछ किये । महिला बताई कि वे दोनों बच्चों को घर में सुलाकर अस्पताल गए थे, बच्चे कब घर से निकाल कर मेन रोड़ पर चले गए उन्हें पता नहीं चला । मोबाइल पर खबर देखकर पता चला और थाने आये । थाना प्रभारी द्वारा बच्चों के माता-पिता को बच्चों की देखरेख और सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देकर बच्चों को सुपुर्द किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब







